लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 और लॉकडाउन के नियम तोड़ने संबंधी दर्ज मुकदमे वापस लेगी उत्तरप्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:18 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जनवरी उत्तरप्रदेश सरकार कोविड- 19 और लॉकडाउन के नियम तोड़ने को लेकर लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की तैयारी कर रही है। इस बारे में कानून मंत्रालय ने अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, '' हमने लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये उल्लंघन के मामले वापस लेने का फैसला लिया है । लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन के करीब दस हजार मामले दर्ज हुये थे ।''

उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रमुख सचिव कानून विभाग को आदेश दिये गये हैं कि वह ऐसे सभी मामलों के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करें ।

पाठक ने कहा कि व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी कि कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन के जो मामले दर्ज किये गये हैं उन्हें वापस लिया जाए।

सरकार का मानना है कि कोविड-19 के मुकदमों से आम लोगों को अनावश्‍यक परेशानी उठानी पड़ेगी।

कानून मंत्री ने कहा कि व्‍यापारियों की लंबे समय से यह मांग थी, जिस पर विचार करते हुए राज्‍य सरकार ने इन मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो