लाइव न्यूज़ :

UP देश का पहला राज्य जिसने CAA को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की, सभी जिलाधिकारी को भेजे गए आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 14:33 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेटों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए उन प्रवासियों को ट्रैक करने के लिए कहा गया है, जो दशकों से यहां बसे हैं और जिनके पास नागरिकता नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देअवस्थी ने कहा, "हालांकि, यूपी में रहने वाले अफगानिस्तान के लोगों की संख्या कम है, लेकिन अनुमान है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों की अच्छी तादाद है।"सूची के संकलन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि "वास्तविक प्रवासी" की संख्या कितनी है।

उत्तर प्रदेश ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़गानिस्तान के तीन पड़ोसी देशों से आने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों, बौद्धों, पारसियों और ईसाइयों की पहचान करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश शरणार्थियों को शॉर्टलिस्ट करने की कवायद शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इसके माध्यम से अवैध प्रवासियों से संबंधित डेटा को एकत्र करने भी सरकार को मदद मिलेगी।  

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेटों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए उन प्रवासियों को ट्रैक करने के लिए कहा गया है, जो दशकों से यहां बसे हैं और जिनके पास नागरिकता नहीं है। 

अवस्थी ने कहा, "हालांकि, यूपी में रहने वाले अफगानिस्तान के लोगों की संख्या कम है, लेकिन अनुमान है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों की अच्छी तादाद है। ये सभी लोग अपने देशों में सताए जाने के बाद यहां बस गए हैं।"  उन्होंने बताया कि यह नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने की दिशा में पहला कदम है।

सूची के संकलन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि "वास्तविक प्रवासी" की संख्या कितनी है। इसके बाद इन्हें नागरिकता दी जाएंगी। तीनों देशों के प्रवासियों की उपस्थिति मुख्य रूप से लखनऊ, हापुड़, रामपुर, शाहजहाँपुर, नोएडा और गाजियाबाद में पाई गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनयोगी आदित्यनाथइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?