लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से शुरू होगा सरकारी परियोजनाओं का काम, इन शर्तों का करना होगा पालन

By सुमित राय | Updated: April 13, 2020 14:28 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 483 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं, जिसमें से 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 46 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने फैसला लिया है कि 15 अप्रैल से सरकारी परियोजनाओं के निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण सभी परियोजनाओं का काम बंद है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है और सभी लोगों को घरों में रहने पर मजबूर होना पड़ा है। इस कारण सभी तरह से कंस्ट्रक्शन के कामों पर रोक लगी हुई है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि 15 अप्रैल से सरकारी परियोजनाओं के निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के शर्तों का पालन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, "उत्तर प्रदेश में सरकारी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य 15 अप्रैल से फिर से शुरू होगा, हालांकि इस दौरान श्रमिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का भी पालन किया जाएगा।"

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में 483 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है और इस महामारी से अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 46 लोग कोविड-19 से ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 9152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 308 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 856 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18.5 लाख के पार चली गई है, जबकि 1 लाख 14 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया