लाइव न्यूज़ :

‘श्रमिक दिवस’ पर 11.5 लाख कर्मचारियों को तोहफा, सीएम योगी ने 'ई-पेंशन पोर्टल' लांच किया, जानें इसके फायदे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2022 17:29 IST

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर प्रदेश के वित्त विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के जरिए पेंशनभोगी या सेवानिवृत्त होने जा रहे सरकारी कर्मचारी अपनी अपनी अर्जियों पर हुई कार्रवाई की स्थिति देख सकेंगे और उन्हें पेंशन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपेंशन प्राप्त करने वालों के लिए ई-पेंशन पोर्टल शुरू किया गया है।डिजिटल, पेपरलेस और कैशलेस है। अच्छी सोच से सरकार ने आपके लिए ई-पेंशन पोर्टल भी लागू किया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ में मजदूर दिवस के अवसर पर ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों का पेंशन वितरण सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार 'ई-पेंशन पोर्टल' लांच किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेंशन प्राप्त करने वालों के लिए ई-पेंशन पोर्टल शुरू किया गया है। इसके पीछे का उद्देश्य लोगों के जीवन को आसान बनाना है। उनमें से लाखों को पोर्टल से लाभ मिलेगा। यह डिजिटल, पेपरलेस और कैशलेस है। 11.5 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे लगता है कि नकारात्मकता कभी भी व्यक्ति को उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंचा सकती, वो हमेशा व्यक्ति को अवनति की ओर ले जाएगी इसलिए अच्छी सोच हमेशा हमें आगे बढ़ाती है और उसी अच्छी सोच से सरकार ने आपके लिए ई-पेंशन पोर्टल भी लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने पोर्टल लांच करने के बाद कहा कि श्रमिक दिवस प्रदेश के विकास के लिए प्रत्येक श्रमिक द्वारा की गई कड़ी मेहनत और योगदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि ई-पेंशन पोर्टल से पेंशन पाने वालों की मुश्किलें खत्म होंगी और इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, कागज मुक्त, संपर्क मुक्त और नकदी मुक्त होगी।

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से पेंशनभोगी अपनी अर्जियों पर हुई कार्रवाई की स्थिति देख सकेंगे, जिससे लाखों लोगों को आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पेंशन पाना आसान होगा और पेंशन भोगियों को दद्धतर-दफ्तर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कामगारों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा, "हर कामगार और श्रमिक की कड़ी मेहनत मायने रखती है क्योंकि वह प्रदेश की प्रगति में योगदान है। आपको पेंशन भोगी नहीं बल्कि पेंशन योगी के तौर पर पहचाना जाएगा, क्योंकि आप कर्मयोगी हैं।"

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर प्रदेश के वित्त विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के जरिए पेंशनभोगी या सेवानिवृत्त होने जा रहे सरकारी कर्मचारी अपनी अपनी अर्जियों पर हुई कार्रवाई की स्थिति देख सकेंगे और उन्हें पेंशन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊBJPमजदूर दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट