Delhi Election: CM योगी ने कहा- पाकिस्तानी मंत्री केजरीवाल का समर्थन करते हैं क्योंकि शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 3, 2020 01:35 PM2020-02-03T13:35:37+5:302020-02-03T13:35:37+5:30
पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता है शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकासपुरी में कहा कि आपको पता है कि पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता है शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in Delhi's Vikaspuri: Why a Pakistani minister is making statements in support of Arvind Kejriwal? Because he knows that only Kejriwal can feed biryani to protesters in Shaheen Bagh. #DelhiElectionspic.twitter.com/AOVrQhHvfG
— ANI (@ANI) February 3, 2020
इसके पहले रविवार (2 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शाहीन बाग जैसे चीजें करके वो अराजकता फैलाना चाहते हैं।
वहीं, योगी आदित्याथ ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं।
Uttar Pradesh Chief Minister & BJP leader, Yogi Adityanath in Badarpur, Delhi: Arvind Kejriwal & his aides, while being in the Government, are trying to create anarchy in Delhi by orchestrating incidents like Shaheen Bagh. https://twitter.com/hashtag/DelhiElections?src=hash&ref_src=twsrc%5…">#DelhiElectionshttps://t.co/s8Ta33UwsT">pic.twitter.com/s8Ta33UwsT
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1223957978274922497?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2020
वहीं, दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। नीतीश ने इस दौरान पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत न दिए जाने का जिक्र करते हुए बिहार के लोगों से केजरीवाल को सबक सिखाने की अपील की। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाया है।
बता दें कि रविवार को भी जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। कुमार ने केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार और विज्ञापन में अधिक है। हम वह नहीं करते।’’
इसके अलावा, दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कह था कि दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के बावजूद भी मोदी जी ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया, 40 लाख लोगों को मकान का ह़क दिलाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को दुनिया में स्थापित कर रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम भी मोदी जी ही कर सकते हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि हमें दुःख होता है ये जानकर कि 21 महानगरों में सबसे जहरीला पानी दिल्ली का है। दुःख होता है कि दिल्ली में वायु प्रदुषण 600 से अधिक होता है और यहां के मुख्यमंत्री ऑड-ईवन चलवाते है।