लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से प्लास्टिक-पॉलिथीन बंद, इस्तेमाल किया तो देना होंगे 50,000 रुपये

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 7, 2018 10:41 IST

योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश में प्लासिट बैन करने का फैसला लिया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा है कि 15 जुलाई से प्लास्टिक, पॉलिथीन बंद हो जाएगी।

Open in App

लखनऊ, 7 जुलाई। योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश में प्लासिट बैन करने का फैसला लिया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा है कि 15 जुलाई से प्लास्टिक, पॉलिथीन बंद हो जाएगी। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि, 15 जुलाई से पूरे प्रदेश के अंदर प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए एक आदेश जारी किया है। 

वहीं सरकार ने कहा है कि प्लास्टिक बैन होने के बाद अगर कोई इसकी बिक्री करता हुआ या इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उस पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथिन या प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित हो जाएगी। 

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान पॉलिथिन बैन करने और इस नियम का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्मना लगाए जाने का निर्णय लिया गया था।

प्लास्टिक बैन की घोषणा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की प्रदेश को स्वस्थ्य और धरती को प्रदूषण से बचाने के लिए हमें प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकना चाहिए। हांलाकि इससे पहले भी यूपी में कई बार प्लास्टिक पर पाबंदी लग चुकी है। 15 जुलाई से उत्तर प्रदेश प्लास्टिक बैन करने वाला देश का 19वां राज्य बन जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसीएम योगी के फैसले
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष