लाइव न्यूज़ :

यूपी मंत्रिमंडल का आज विस्तार, 7 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, जितिन प्रसाद के नाम की अटकलें

By विनीत कुमार | Updated: September 26, 2021 13:30 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार शाम किया जा सकता है, सूत्रों के हवाले से खबर।फिलहाल वे नाम सामने नहीं आए हैं, जो मंत्री पद की शपथ लेंगे, जितिन प्रसाद का नाम चर्चा में है।निषाद पार्टी के संजय निषाद को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की पिछले कई दिनों में चर्चा हुई है। इस बीच बड़ी अपडेट सामने आई है।सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के अनुसार यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार शाम हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस मंत्रीमंडल विस्तार के तहत 7 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल कौन-कौन से नेता शपथ लेंगे, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कुछ मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है। 

भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के संजय निषाद को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। हाल में संजय निषाद ने अपने बेटे और सांसद प्रवीण निषाद को केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल में शामिल नहीं किए जाने पर भाजपा से नाखुशी जताई थी।

विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में ये मंत्रिमंडल विस्तार और अहम हो जाता है। योगी सरकार में वर्तमान में 23 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्य मंत्री सहित 53 मंत्री हैं।

पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया था कि भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करेगी और भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा था राज्य की 403 सीटों में से 350 से अधिक सीटें भाजपा जीत सकती है।

इससे पहले साल 2017 में भाजपा ने 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन ने 54 सीटों पर विजय हासिल की थी। बसपा को केवल 19 सीटें मिली थीं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना