लाइव न्यूज़ :

UP: यमुना की तेज धारा में बह रहे थे नवजात और भ्रूण, नाविकों ने देखकर पानी में लगा दी छलांग, बाहर निकाला तो... 

By भाषा | Updated: February 18, 2020 18:21 IST

मथुराः मृत नवजात शिशु एवं भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि मौत स्वाभाविक थी अथवा अस्वाभाविक। उसके बाद यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि एक साथ चार माताओं ने किस अस्पताल में इन्हें जन्म दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश की मथुरा जनपद में सोमवार को यमुना नदी के घाट पर मौजूद नाविकों को तीन नवजात एवं एक पूर्ण विकसित भ्रूण धारा के साथ बहते दिखाई दिए। दो भ्रूणों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन दो अन्य भ्रूण तेज बहाव के साथ बह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नमामि गंगे परियोजना के तहत बंगाली घाट पर कार्यरत मुन्ना नाविक ने बताया कि उन्होंने सोमवार को एक नवजात शिशु तथा एक पूर्ण विकसित भ्रूण को यमुना में बहते देखा और उन्हें जीवित समझकर बाहर निकाला। लेकिन वे मृत अवस्था में थे। 

उन्होंने बताया कि तभी दो और नवजात शिशु बहकर जाते हुए उन्हें दिखे। मुन्ना नाविक तथा कुछ अन्य नाविकों ने उनका पीछा किया, किंतु वे तेज धारा के साथ बह गए। घटना की जानकारी पाकर बंगाली घाट पुलिस चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी ने आशंका जताई है कि यह किसी अस्पताल की हरकत हो सकती है। 

उन्होंने बताया, 'मृत नवजात शिशु एवं भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि मौत स्वाभाविक थी अथवा अस्वाभाविक। उसके बाद यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि एक साथ चार माताओं ने किस अस्पताल में इन्हें जन्म दिया। कहीं यह मामला कन्या शिशुओं को जन्म के समय अथवा पेट में मार डालने का तो नहीं है?'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप