लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बना: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में यह प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बन चुका है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।"

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, "सरकार वही। व्यवहार वही।"

प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, "कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई। एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।"

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बन गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन और मतदान के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, मारपीट और कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की कथित घटनाएं सामने आई है। प्रदेश की तीन प्रमुख विपक्षी पार्टियों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर धांधली करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विपक्ष पर पलटवार करते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “कानून का राज स्थापित करके गुंडागर्दी और आपराधिक प्रवृत्तियों पर योगी सरकार ने कुठाराघात किया है। यही कारण है कि धनबल और बाहुबल से इतर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में विजयी हो रहे है। यह आदर्श लोकतंत्र की परिकल्पना का साकार रूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत