लाइव न्यूज़ :

संपत्ति में नहीं दिया हिस्सा, बदायूं में दो बेटों ने मां-बाप को मार डाला, तकिया, रजाई और गद्दा रखकर कमरे में जलाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2020 20:04 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते का खून हो गया। संपति के लिए बेटों ने माता-पिता को मार कर जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोहरे हत्याकरांड का पुलिस ने खुलासा किया है।दंपति ने दोनों को अपनी जायजाद से बेदखल करने का ऐलान कर दिया था।संकल्प शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को देख कर पुलिस का शक गहरा हो गया था।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं में रिश्तों का खून हो गया। दो बेटों मे संपत्ति के लिए माता-पिता को मार डाला। मां-बाप गांव में अकेले रहते थे और बच्चे शहर में नौकरी कर रह थे।

पुलिस ने कहा कि दोनों बेटों ने गुनाह कबूल कर ली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। दोनों की पहचान सुमित और विक्रम के रूप में हुई है और बरेली शहर में नौकरी करते हैं। दंपत्ति के 5 पुत्र थे, एक की मौत पहले हो गई थी। बाकी चारों अलग-अलग शहर में जॉब करते हैं।

जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया है कि संजरपुर गुलाल गांव में पिछले दिनों संपत्ति की लालच में दो बेटों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्‍या कर दी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर गुलाल गांव में 15 दिसंबर की रात बुजुर्ग दंपति राजेंद्र सिंह और राजवती अपने घर में मृत मिले थे।

पुलिस के अनुसार दंपति के बेटे सुमित और विक्रम उर्फ विक्‍की ने अपने माता-पिता की गला दबाकर हत्‍या कर दी और उन पर तकिया, रजाई, गद्दा और अन्‍य प्‍लास्टिक का सामान रखकर आग लगा दी।  बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया, ‘‘घटनास्थल को देख कर पुलिस का शक गहरा हो गया था।

जांच में यह सामने आया कि दोनों ही बेटों का व्यवहार अपने माता-पिता के प्रति अच्छा नहीं था। इसलिए उनके मां-बाप दोनों बेटों से रिश्ता खत्म करना चाहते थे।’’ शर्मा के मुताबिक दोनों बेटों को डर था कि कहीं उन्हें संपत्ति से बेदखल न कर दिया जाए। इसलिए उन्होंने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या की साजिश रच डाली। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों