लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब यूपी-बिहार की इन सीटों पर होगी उपचुनाव की जंग!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 22, 2019 08:43 IST

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई विधायकों और मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। अगर नतीजे पक्ष में रहे तो छह महीने के अंदर इनकी सीटों पर होगी उपचुनाव की जंग...

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद यूपी और बिहार में उपचुनाव की कवायद शुरू हो जाएगी।जानिए उत्तर प्रदेश और बिहार की उन सीटों का हाल जहां बन रही है उपचुनाव की स्थिति।

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना 23 मई को होगी। नतीजे आने के बाद यूपी और बिहार में उपचुनाव की कवायद शुरू हो जाएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव में दोनों ही प्रदेशों के कई मंत्रियों और विधायकों ने चुनाव लड़ा था। अगर ये चुनाव जीत जाते हैं तो इनकी विधानसभा सीट खाली हो जाएगी। इस स्थिति में खाली सीट पर 6 माह के अंदर दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। जानिए, उन उत्तर प्रदेश और बिहार की उन सीटों का हाल जहां बन रही है उपचुनाव की स्थिति...

उत्तर प्रदेश के चार मंत्री और तीन विधायक मैदान में

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट के चार मंत्री और तीन विधायक लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंत्रियों में सत्यदेव पचौरी, रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल और मुकुट बिहारी वर्मा शामिल हैं। विधायकों की बात करें तो उपेंद्र रावत, राम कुमार पटेल और संगल लाल गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल इनकी जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं इसलिए पार्टियों ने इन सीटों पर उपचुनाव के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है।

कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

- उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म एवं लघु मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे सत्यदेव पचौरी कानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

- महिला कल्याण विभाग का प्रभार संभाल रही रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से चुनाव लड़ रही हैं।

- मत्स्य विभाग संभाल रहे एसपी सिंह बघेल आगरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

- सहकारिता मंत्री मुकुट बिहार वर्मा अंबेडकर नगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार के इन मंत्रियों और विधायकों की सीट दांव पर

बिहार सरकार में मंत्री पशुपति कुमार पारस और ललन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जेडीयू से दरौंदा सीट पर विधायक कविता सिंह और पाकड़ से आरजेडी विधायक शिव राम चंद्र भी चुनाव लड़ रहे हैं। अगर चुनाव नतीजे इनके पक्ष में आते हैं तो इनकी सीट पर उपचुनाव होने तय हैं।

कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

- बिहार सरकार में पशु एवं मत्य्स विभाग संभाल रहे पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

- बिहार सरकार में जल संसाधन, योजना और विकास मंत्री ललन सिंह मुंगेर से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतMaharashtra: बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos