लाइव न्यूज़ :

‘जनता कर्फ्यू’ की अवहेलना बर्दाश्त नहीं करेगा उत्तर प्रदेश प्रशासन

By शीलेष शर्मा | Updated: March 21, 2020 07:45 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक बातचीत में इस बात के संकेत दिये कि जो लोग जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर निकलने की कोशिश करेंगे, स्थानीय प्रशासन पहले उन्हें समझाने बुझाने की कोशिश करेगा और उसके बावजूद यदि वे उसकी अवहेलना करते है तो पुलिस और शहर भर में तैनात दूसरे प्रशासनिक अधिकारी कड़ाई बरतेगें ताकि ‘जनता कर्फ्यू’ को पूरी तरह सफल बनाया जा सके.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को घोषित किये गए ‘जनता कर्फ्यू’ को लागू कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अघोषित तौर पर कमर कस ली है.उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर के जिलों में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अनौपचारिक तौर पर कहा गया है कि वे पूरी ताकत लगाकर लोगों को सड़कों पर आने से रोकें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को घोषित किये गए ‘जनता कर्फ्यू’ को लागू कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अघोषित तौर पर कमर कस ली है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर के जिलों में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अनौपचारिक तौर पर कहा गया है कि वे पूरी ताकत लगाकर लोगों को सड़कों पर आने से रोकें.

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में स्थानीय प्रशासन विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मिलकर इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि सेक्टर के लोग घरों से बाहर न निकलें. इसी के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों, व्यापारी संगठनों को भी पुलिस ने विश्वास में लेने की कवायत शुरू कर दी है ताकि पूरे शहर में बाजार पूरी तरह से बंद रखे जा सकें.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक बातचीत में इस बात के संकेत दिये कि जो लोग जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर निकलने की कोशिश करेंगे, स्थानीय प्रशासन पहले उन्हें समझाने बुझाने की कोशिश करेगा और उसके बावजूद यदि वे उसकी अवहेलना करते है तो पुलिस और शहर भर में तैनात दूसरे प्रशासनिक अधिकारी कड़ाई बरतेगें ताकि ‘जनता कर्फ्यू’ को पूरी तरह सफल बनाया जा सके.

इससे पहले राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, सहित दूसरे ऐसे सभी संस्थानों को बंद कर दिया है जहां भीड़ एकत्रित हो सकती है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदी सरकारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब