लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 1, 2019 06:08 IST

उसके परिवार में तीन बच्चे, पत्नी व मां सहित छह लोग हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार की रात कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने वर्ष 2013 में पिता द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज से ऋणमुक्ति के लिए एक दिन पूर्व ही बैंक की शाखा में आवेदन किया था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव जरैलिया निवासी चोखेलाल के पुत्र रामेश्वर (45) ने बीती रात खेत पर जानवरों से फसल की रखवाली के दौरान फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उसके परिजन ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर के पिता चोखेलाल ने पांच वर्ष पूर्व खाद-बीज खरीदने के लिए इण्डियन ओवरसीज बैंक की शाखा से ऋण लिया था। दो वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई। 

पिता की मृत्यु के बाद से ही रामेश्वर ऋण माफ कराने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा था। लेकिन उसे अब तक कामयाबी नहीं मिली थी। उसे खुद भी खेती से इतनी आमदनी नहीं हो रही थी कि वह कर्ज से मुक्ति पा लेता। 

उसके परिवार में तीन बच्चे, पत्नी व मां सहित छह लोग हैं।

नौहझील के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया, ‘एक दिन पूर्व ही वह हसनपुर स्थित आईओबी की शाखा में एक बार फिर ऋण माफ कराने के लिए अर्जी देकर आया था। लेकिन बैंक वालों के रुख से उसे कोई रियायत मिलने की उम्मीद नहीं बंधी।’’ 

इधर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रविंद्र कुमार ने भी इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर