लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के बागपत में दुखद हादसा , कार में दम घुटने से 4 बच्चों की मौत , एक बच्चा अस्पताल में भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 8, 2021 14:08 IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में चार बच्चों की कार में दम घुटने के कारण मौत हो गई । वहीं एक बच्चे को स्थानीय निवासियों द्वारा बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देबागपत में 4 बच्चों की कार में दम घुटने से मौत , 1 बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस ने कहा सभी बच्चे खेलते हुए पार्क कार में घुसे थे , दम घुटने और तेज गर्मी के कारण हुई मौतमृतकों के परिजनों कार मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े

लखनऊ :  लखनऊ के बागपत में  शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है ।  यहां चार बच्चों  की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 4 बच्चों की मौत एक  कार के अंदर 4 घंटे तक फंसे रहने के कारण दम घुटने से  हुई । पुलिस ने कहा कि एक बच्चे को स्थानीय निवासियों द्वारा बचाया गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों में दो लड़कियां , दो लड़के शामिल है और बचाया गया बच्चा भी एक लड़का है ।

 पुलिस ने कहा कि बागपत के सिंगोली तबा गांव के  5 बच्चे  खेल रहे थे और पास में पार्क की गई कार में घुस गए और गलती से कार लॉक हो गई । इस मामले में मृतक बच्चों के माता-पिता कार मालिक राजकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं ।

बागपत के खेकड़ा सर्कल में डिप्टी एसपी मंगल सिंह रावत ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी जिसमें मालिक की कोई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं थी और इसीलिए इस दुखद घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया । बच्चे लगभग 4 घंटे तक कार के अंदर फंसे रहे और तेज गर्मी के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई । हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि जीवित बच्चे को बागपत अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतकों की पहचान दीपा(8) ,वंदना(6), अक्षय(8) और कृष्णा(4) के रूप में की गई है जबकि शिवांग अस्पताल में भर्ती है ।

शिवांग के पिता प्रदीप कुमार ने कहा कि हमने कार के मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी लेकिन अभी तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है । साथ ही हमने मृत बच्चों और बचे हुए बच्चे के परिजनों के लिए मुआवजे की भी मांग की है लेकिन किसी ने भी हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारबागपत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील