लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः जातीय समीकरण बैठाने में लगे सभी दल, ब्राह्मण मतदाता पर फोकस, जानें सबकुछ

By शीलेष शर्मा | Updated: January 4, 2022 19:11 IST

समाजवादी पार्टी की सूची में यादव ,मुस्लिम ,ब्राह्मणों का बोलबाला होगा। बसपा दलित उम्मीदवारों के साथ साथ ब्राह्मण और मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की सूची में दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण उम्मीदवारों की संख्या का वर्चस्व नज़र आयेगा। महिला उम्मीदवारों के चयन में भी जातीय समीकरण हावी रहने जा रहा है। भाजपा ठाकुरों ,वैश्यों ,कुर्मियों और ब्राह्मणों को सर्वाधिक उम्मीदवार बनाने जा रही है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में चुनाव नज़दीक आते देख राजनीतिक दल जातीय समीकरण का गणित बैठने में जुट गये हैं। भाजपा जातीय समीकरण के साथ-साथ धार्मिक उन्माद को भी बढ़ाने में लगी है।

चुनाव जीतने के लिये भाजपा की निगाह प्रदेश के लगभग 80 फ़ीसदी हिन्दू आबादी पर है। प्रदेश में हिन्दू आबादी 79. 70 फीसदी है, जबकि मुस्लिम आबादी महज़ 19. 30 फीसदी तथा अन्य समुदाय की आबादी महज 1 फीसदी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा हिन्दू आबादी में भी जातीय समीकरण को देख कर उम्मीदवारों का चयन करने की रणनीति पर काम कर रही है। 

अगर प्रदेश के जातीय समीकरण का विश्लेषण करें तो, प्रदेश में यादव 8. 50 फ़ीसदी ,कुर्मी 3 फ़ीसदी ,जाटव 11. 50 फ़ीसदी , ब्राह्मण 10 फ़ीसदी ,ठाकुर 8. 50 फ़ीसदी तथा अन्य जातियां लगभग 25 फ़ीसदी हैं जिसमें मुस्लिम और कुछ छोटी जातियां शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा ठाकुरों ,वैश्यों ,कुर्मियों और ब्राह्मणों को सर्वाधिक उम्मीदवार बनाने जा रही है।

जबकि समाजवादी पार्टी की सूची में यादव ,मुस्लिम ,ब्राह्मणों का बोलबाला होगा। बसपा दलित उम्मीदवारों के साथ साथ ब्राह्मण और मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाने जा रही है। कांग्रेस की सूची में महिला उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के साथ दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण उम्मीदवारों की संख्या का वर्चस्व नज़र आयेगा। महिला उम्मीदवारों के चयन में भी जातीय समीकरण हावी रहने जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPबीएसपीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए