लाइव न्यूज़ :

केजीएमयू विवाद: ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चे की मौत, मां का आरोप- एक सिलिंडर से जोड़ी 4 बच्चों की नली

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 10, 2018 11:59 IST

केजीएमयू में कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्रों के बीच विवाद की वजह से वहां इलाज एकदम ठप सा पड़ गया है। गुरुवार को भी यहां सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 6 बजे के बीच इलाज न मिलने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।

Open in App

लखनऊ, 10 जून:  उत्तर प्रदेश के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ( KGMU) बच्चों के लिए मौत का घर बन गया है। किंग जॉर्ज मडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल छात्राओं और कर्मचारियों लगातार विरोध कर रहे हैं। शनिवार 9 जून को ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर्स की लापरवाही के चलते तीन महीने के एक मासूम बच्चे की जान चली गई है। खबरों के मुताबिक यहां 4 बच्चों की मौत हो चुकी है।

डॉक्टर्स ने बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है ये कहकर वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया था। वार्ड में शिफ्ट होने के बाद बच्चे की हालत काफी बिगड़ गई और वह बच नहीं पाया। वहीं KGMU के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत निमोनिया के कारण हुई है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रायबरेली के मोहम्मद रसीद ने अपने बेटे सैफ को शुक्रवार 8 जून को ट्रॉमा सेंटर के पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया था। शनिवार की दोपहर बच्चों को ऐंबुलेंस से वॉर्ड में शिफ्ट किया जा रहा था और इसी दौरान सैफ की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे फिर ट्रॉमा लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 

गोरखपुर जेल से 2 महीने सजा काट बाहर निकली विदेशी मॉडल, जानें क्यों किया था यूपी पुलिस ने गिरफ्तार

वहीं, मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि बच्चे की मौत डॉक्टर्स के लापरवाही री वजह से हुई है। सैफ की मां के मुताबिक, उसके बच्चे के साथ तीन और बच्चे भी वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे थे। शिफ्ट करते वक्त मना करने पर वॉर्ड बॉय ने उनको झिड़क दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वॉर्ड बॉय ने सिंगल स्ट्रेचर पर एक ही आॅक्सिजन सिलिंडर से चारों बच्चों की नली जोड़ दी। जिसकी वजह से ऑक्सीजन सप्लाई ठीक से नहीं हुआ और तीनों बच्चों की मौत हो गई। 

बता दें कि केजीएमयू में कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्रों के बीच विवाद की वजह से वहां इलाज एकदम ठप सा पड़ गया है। गुरुवार को भी यहां सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 6 बजे के बीच इलाज न मिलने से अयोध्या से आई लविता (13 माह) और कुशीनगर के जैनुलआबदीन (16) की मौत हो गई थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप