लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों की राष्ट्रपति बाइडन से अपील, रूस से रक्षा सौदे के लिए भारत पर न लगाएं प्रतिबंध

By विशाल कुमार | Updated: October 27, 2021 15:13 IST

रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्नि और डेमोक्रेट सीनेटर मार्क वार्नर ने मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापक सहयोग के आधार पर प्रतिबंध से छूट देने की मांग की.

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में रूस से पांच एस-400 के लिए भारत ने सौदा किया था,अमेरिका ने पिछले साल तुर्की पर प्रतिबंध लगाया था.

नई दिल्ली: अमेरिका के दो सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से अपील की है कि वह रूस से एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए भारत पर कोई प्रतिबंध न लगाएं.  उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाने से दोनों देशों के बीच बढ़ रहा सहयोग प्रभावित होगा.

ऐसी ही हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिका ने पिछले साल तुर्की पर प्रतिबंध लगाया था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्नी और डेमोक्रेट सीनेटर मार्क वार्नर ने मंगलवार को बाइडन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापक सहयोग के आधार पर प्रतिबंध से छूट देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के खिलाफ प्रतिबंध अधिनियम के माध्यम से अमेरिका के विरोधियों का मुकाबला (सीएएटीएसए) के तहत प्रतिबंध लगने की चिंता है जो अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करने, साइबर हैकिंग और यूक्रेन को धमकाने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए बनाया गया था.

बता दें कि, भारत ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ रक्षा के लिए सतह से हवा में मार करने वाली पांच मिसाइल प्रणालियों के लिए 2018 में रूस के साथ 5.5 बिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किया था.

भारत इसके लिए भुगतान कर चुका है और मिसाइल की पहली खेप इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

टॅग्स :भारतUSरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे