लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ आज भारत में, नई दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

By भाषा | Updated: June 25, 2019 07:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान पोम्पिओ विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ 25 से 27 जून तक भारत का दौरा करेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद किसी भी देश की ओर से पहले उच्च स्तरीय दौरे के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ 25 से 27 जून तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने को लेकर भारतीय नेतृत्व से बातचीत करेंगे।

उनका यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 28-29 जून को जापान के ओसाका में जी20 शिखर वार्ता से इतर होने वाले वाली मुलाकात से पहले हो रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान पोम्पिओ विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

कुमार ने कहा, “हम इस दौरे को दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और परस्पर हित वाले मामलों पर उच्च स्तरीय बातचीत जारी रखने के महत्त्वपूर्ण अवसर के तौर पर देख रहे हैं।” उन्होंने कहा, “चुनावों के बाद भारत और अमेरिका के बीच पहली उच्च स्तरीय वार्ता होगी। साथ ही किसी देश से पहला उच्च स्तरीय दौरा है। हम इसे सभी मुद्दों पर चर्चा करने के अवसर के तौर पर देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय ढांचे के तहत आने वाले ज्यादातर मुद्दों पर चर्चा होगी और कुछ बातचीत क्षेत्रीय एवं परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर भी होगी। कुमार ने एच-1 बी कार्य वीजा को सीमित करने के अमेरिका के विचार को लेकर आ रही खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, “हमें अमेरिकी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हम इस मामले पर अपनी बात दोहरा रहे हैं और अमेरिकी सरकार से बातचीत कर रहे हैं।’’

पोम्पिओ के यहां के दौरे पर क्या यह मुद्दा उठाया जाएगा, यह पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि यहां उनकी बैठकों के एजेंडा के बारे में अटकलें लगाना सही नहीं होगा। कुमार ने कहा, “इस तरह की कोई (आधिकारिक) रिपोर्ट नहीं है। ऐसे बयान के साथ कोई भी अमेरिकी अधिकारी सामने नहीं आया है। यह सूत्र आधारित खबर है। हमें इस बारे में अमेरिकी सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। हम इस मुद्दे पर अमेरिकी प्रशासन, कांग्रेस के साथ लगातार बात कर रहे हैं।”

पिछले हफ्ते लोकप्रिय चुनाव नारे “मोदी है तो मुमकिन है” का हवाला देते हुए पोम्पिओ ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध को दूसरे स्तर पर ले जाने की बात कही थी और कहा था कि ट्रंप और मोदी प्रशासनों के पास इसे मुमकिन करने के लिए “अनोखा मौका” है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया