लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और इस देश के बॉर्डर पर बन सकती है स्टील की दीवार, ट्रंप के बयान से दोनों देशों में तनाव

By भाषा | Updated: January 9, 2019 09:01 IST

अमेरिका मेक्सिको के साथ लगी अपनी सीमा पर कंक्रीट की दीवार बनाने के बजाय अब स्टील का एक अवरोधक बनाने पर विचार कर रहा है।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको सीमा पर स्टील अवरोधक बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर मांगे हैं। उन्होंने अपने पहले ओवल भाषण के दौरान कहा कि अमेरिका और मेक्सिको के बीच दीवार का मसला एक बढ़ता संकट है। इससे दोनों देशों में तनाव की स्थिति है। दरअसल, अमेरिका मेक्सिको के साथ लगी अपनी सीमा पर कंक्रीट की दीवार बनाने के बजाय अब स्टील का एक अवरोधक बनाने पर विचार कर रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के साथ लगी सीमा पर दीवार बनाने के मामले में उनके प्रशासन और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच आपसी मतभेद सुलझने के करीब पहुंचने का संकेत देते हुए रविवार को कहा, ‘‘हम अब कंक्रीट की दीवार के बजाय स्टील का एक अवरोधक बनाने पर विचार कर रहे हैं। यह एक अच्छा समाधान है।’’ 

मेक्सिको के साथ लगी सीमा पर दीवार बनाने के मामले पर मतभेदों के कारण ही एक पखवाड़े से अमेरिका में सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद पड़ा है।

ट्रंप के बयान से कुछ ही देर पहले अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं- सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता चक शूमर के साथ बैठक की थी। ट्रंप ने इस बैठक को फलदायी बताया था।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम स्टील अवरोधक बनाएंगे और इससे सीमा पर हम मजबूत होंगे।’’

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विपक्षी डेमोक्रटिक पार्टी के नेताओं को मेक्सिको की सीमा पर कंक्रीट की दीवार का विकल्प पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने स्टील की दीवार का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर एक अवरोधक की आवश्यकता है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब