लाइव न्यूज़ :

US Iran Israel War: युद्ध के विरुद्ध नागरिक शांति मार्च निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2026 13:56 IST

US Iran Israel War: एफस्टीन फाइल और अदाणी मामले के चलते मोदी सरकार अपनी नैतिक क्षमता खो चुकी है और ट्रंप के दबाव में देश हितों को दांव पर लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के तत्वावधान में किया गया। ईरान और मध्यपूर्व के तेल उत्पादक देश उसके निशाने पर हैं।विकास मार्केट स्थित गांधी स्मारक पर सभा में परिवर्तित हो गया।

मथुराः युद्ध नहीं , बुद्ध चाहिए और अमरीका इजरायल होश में आओ, जंग खोरी पर रोक लगाओ के गगनभेदी नारों के साथ मथुरा में नागरिक शांति मार्च निकाल कर मध्य एशिया में तत्काल युद्ध विराम लागू करने की आवाज उठाई गई और निर्दोषों के नरसंहार का विरोध किया गया। नागरिक शांति मार्च का आयोजन स्थानीय स्तर पर अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के तत्वावधान में किया गया।

जिसमें कांग्रेस, सपा और वाम दलों से संबद्ध सैकड़ों शांति प्रिय नागरिकों ने हिस्सा लिया। शान्ति मार्च आज  सांय स्थानीय भगत सिंह पार्क से शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुआ, जो विकास मार्केट स्थित गांधी स्मारक पर सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता का.शिवदत्त चतुर्वेदी ने की।

जिसे सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष  मुकेश धनगर ने अमरीका इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमलों की कड़ी भर्त्सना करते हुए आरोप लगाया मोदी सरकार ने  अमरीका के सम्मुख राष्ट्रीय संप्रभुता का समर्पण कर दिया है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गफ्फार अब्बास एडवोकेट, सीपीएम के जिला मंत्री टीकेंद्र शाद, कम्युनिस्ट पार्टी माले के नेता नशीर शाह एडवोकेट ने अमरीकी साम्राज्य वादी सरकार पर विश्व  को युद्ध की आग में झोंकने का आरोप लगाया, जिसने वेनेजुएला की आजादी का गला घोंट दिया और अब ईरान और मध्यपूर्व के तेल उत्पादक देश उसके निशाने पर हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिवदत्त चतुर्वेदी ने कहा जब ट्रंप अपनी मर्जी से न्यूयार्क का मेयर तय नहीं कर सकते तो दूसरे देशों के राष्ट्रध्यक्ष बदलने का अधिकार उसे किसने दिया? वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एफस्टीन फाइल और अदाणी मामले के चलते मोदी सरकार अपनी नैतिक क्षमता खो चुकी है और ट्रंप के दबाव में देश हितों को दांव पर लगा रही है।

रूसी तेल आयात पर अमरीकी अंकुश और अनुमति को वक्ताओं ने राष्ट्रीय गौरव पर आघात बताया।संयोजन करते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने ट्रंप और नेतन्याहू को विश्व शांति का शत्रु करार दिया।सर्व श्री मधुवन दत्त चतुर्वेदी, उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सौरभ इंसान, विक्रम वाल्मीकि याकूब शाह, दिनेश बिंदल, राधा चौधरी, फतेह सिंह एडवोकेट, उमाशंकर शर्मा, रवि शर्मा, कीर्ति कुमार कौशिक, महेश चौबे,भारत सेठ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर चौधरी सोहनलाल , वीरेंद्र सिंह, अमित चतुर्वेदी , अशफाक, दुर्गा सिंह, रूप किशोर शर्मा, सुनील उपाध्याय, राजू पहलवान, विष्णु, हरिश्चंद्र सिकरवार, अर्पित जादौन, बनवारी लाल एडवोकेट, गरीबदास, रवि शर्मा, जावेद, बच्चू सिंह, डॉक्टर देवेंद्र गुलशन , आरके सक्सेना , सुशील कुमार सागर एडवोकेट, प्रहलाद यादव, आशीष अग्रवाल  मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद शमी, लाल सिंह, लक्ष्मण लवानिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

टॅग्स :ईरानमथुराउत्तर प्रदेशअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट