लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: नलकूप ऑपरेटर पेपर लीक मामले में 11 गिरफ्तार, 15 लाख कैश समेत कई अहम सबूत बरामद

By भारती द्विवेदी | Updated: September 2, 2018 11:13 IST

नलकूप आपरेटर भर्ती परीक्षा रविवार (2 सितंबर) को होनी थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से शनिवार की देर परीक्षा स्थगित कर दिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: उत्तर प्रदेश नलकूप ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्ट फोर्स (एसटीएफ) ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों के पास से 15 लाख कैश, मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद हुए हैं। नलकूप ऑपरेटर की परीक्षा यूपीएसएसएससी के अंर्तगत होना था।

 

11 लोगों की गिरफ्तारी पर मेरठ एडीजी प्रशांत कुमारा ने बताया है- 'यूपी नलकूप ऑपरेटर पेपर लीक मामले में 11 लोगों को कल रात गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में उनका मास्टरमाइंड सचिन जो कि एक शिक्षक है भी शामिल है। कुछ कागजात और नकद भी बरामद किया गया है। 

बता दें कि नलकूप आपरेटर भर्ती परीक्षा रविवार (2 सितंबर) को होनी थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से शनिवार की देर परीक्षा स्थगित कर दिया गया। इस परीक्षा के लिए कानपुर में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लगभग 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों परीक्षा में शामिल होने वाले थे। 

परीक्षा में शमिल होने आए दूर-दूर से परीक्षार्थियों को जैसे एग्जाम कैंसिल होने का पता चला उन्होंने जमकर हंगामा और नारेबाजी की है। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स ने पहुंच कर सख्ती दिखाई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी