Civil Services final Result: सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जामिया कोचिंग एकेडमी को दिया श्रेय

By रुस्तम राणा | Published: May 30, 2022 05:22 PM2022-05-30T17:22:49+5:302022-05-30T17:22:49+5:30

टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाली हैं। हालांकि उनकी उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है। वे इतिहास की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस की है।

upsc Civil Services final Result St Stephens alumnus Shruti Sharma tops, gives credit to Jamia coaching academy | Civil Services final Result: सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जामिया कोचिंग एकेडमी को दिया श्रेय

Civil Services final Result: सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जामिया कोचिंग एकेडमी को दिया श्रेय

Highlightsश्रुति शर्मा ने DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया ग्रेजुएशनदिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से किया पीजीइस बार 23 उम्मीदवारों ने जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। अपनी सफलता से उत्साहित शर्मा ने कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बारे में आश्वस्त थीं, लेकिन मेरिट सूची में शीर्ष पर आना उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। श्रुति शर्मा भारतीय प्रशासन सेवा (आईएएस) से जुड़कर देश की सेवा करना चाहती हैं।

DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन

टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाली हैं। हालांकि उनकी उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है। वे इतिहास की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस की है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) का रुख किया। लेकिन बीच में उन्होंने जेएनयू को छोड़ फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से अपना पोस्ट ग्रेजुएट पूरा किया।

जामिया कोचिंग एकेडमी को दिया कामयाबी का श्रेय  

श्रुति एक होनहार छात्रा रहीं। उन्होंने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) को दिया है। इसी अकादमी से ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। बता दें कि इस बार ऑल इंडिया टॉपर सहित कुल 23 उम्मीदवारों ने जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। आपको बता दें कि 30 मई को घोषित हुए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित हुए हैं। इसमें टॉपर की लिस्ट में टॉप थ्री में श्रुति शर्मा सहित महिलाएं कैंडिडेट्स के नाम हैं। 

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के शीर्ष 10 उम्मीदवार

1. श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237)
2. अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497)
3. गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519)
4. ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266)
5. उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881)
6. यक्ष चौधरी (रोल नंबर 0834409)
7. सम्यक एस जैन (रोल नंबर 0886777)
8. इशिता राठी (रोल नंबर 0801479)
9. प्रीतम कुमार (रोल नंबर 1118762)
10. हरकीरत सिंह रंधावा (रोल नंबर 0839316)
 

Web Title: upsc Civil Services final Result St Stephens alumnus Shruti Sharma tops, gives credit to Jamia coaching academy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे