लाइव न्यूज़ :

उप्र के बलिया जिला जेल के अधीक्षक अनियमितता के मामले में निलंबित

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:55 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश शासन ने बलिया जिला जेल के अधीक्षक को जेल में मिले प्रतिबंधित सामग्री और अनियमितता के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । कारागार विभाग के उप महानिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिला कारा अधीक्षक डॉ यू पी मिश्रा को प्रशासनिक अक्षमता, कर्तव्य व दायित्व के प्रति उदासीनता बरतने के मामले में विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गत आठ अगस्त को जिला जेल का निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान जेल में निषिद्ध सामग्री मिली थी तथा अनियमितता पायी गयी थी । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश शासन ने मिश्र के विरुद्ध अनुशासनिक जांच के आदेश दिए हैं तथा उन्हें डॉ सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजनौर जिला जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह को बलिया जिला जेल के अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ जिला जेल के कारापाल राजेंद्र सिंह को इसी पद पर बलिया स्थानांतरित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए