लाइव न्यूज़ :

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कठुआ दुष्कर्म के आरोपियों का समर्थन करने वाले लाल सिंह को दिए न्यौते पर बवाल जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 19, 2023 18:05 IST

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐतराज जताया है तो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना था कि कोई भी इस यात्रा में शामिल हो उन्हें फर्क नहीं पड़ता वे तो बस राहुल गांधी के समर्थन में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐतराज जतायान्यौते के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ अपना दे चुकी हैं इस्तीफा कठुआ कांड में लाल सिंह ने आरोपितों को निर्दोष बताते हुए उनके हक में रैली की थी

जम्मू: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कठुआ दुष्कर्म के आरोपियों का समर्थन करने वाले पूर्व मंत्री लाल सिंह को दिए न्यौते पर बवाल थमा नहीं है। हालांकि इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐतराज जताया है तो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना था कि कोई भी इस यात्रा में शामिल हो उन्हें फर्क नहीं पड़ता वे तो बस राहुल गांधी के समर्थन में हैं। हालांकि इस न्यौते के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ अपना इस्तीफा दे चुकी हैं।

यह सच है कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश में प्रवेश से पहले ही सियासी बवाल भी मचा हुआ है। हालांकि जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने अपना बयान जारी किया है और कहा कि, वो कठुआ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ हैं। लेकिन नेशनल कान्फ्रेन्स के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व मंत्री लाल सिंह के शामिल होने पर एतराज जताया है। 

उन्होंने कहा कि किसी को भी भारत जोड़ो यात्रा में अपने पाप धोने और खुद को साफ बताने का अवसर नहीं मिलना चाहिए। जानकारी के लिए पूर्व मंत्री लाल सिंह पहले भाजपा में थे और करीब तीन वर्ष पहले ही उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ डोगरा स्वाभिमान पार्टी नामक अपना संगठन बनाया है। 

कठुआ कांड में लाल सिंह ने आरोपितों को निर्दोष बताते हुए उनके हक में रैली की थी। लाल सिंह एक पूर्व मंत्री है। लाल सिंह पर साल 2018 में कठुआ मामले के मुख्य आरोपी का समर्थन करने के आरोप लगे थे। गंभीर आरोपों के चलते लाल सिंह को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था।

कल ही प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ भी लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर एतराज जताते हुए कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान कर चुकी हैं। जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने आज कहा कि वह कठुआ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी है। दरअसल, कांग्रेस का ये बयान पार्टी की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ के इस्तीफे के बाद आया है।

लेकिन जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी का कोई भी समर्थन करें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता । महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर हैं, हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे है। 

राहुल गांधी एक बार फिर से देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि कौन उनके साथ जुड़ रहा है, या उसका मकसद क्या है? महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं और इसमें भाग लेंगे।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos