लाइव न्यूज़ :

जयपुर जिला परिषद की पहली बैठक में हंगामा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:44 IST

Open in App

जयपुर, 29 सितंबर जयपुर जिला परिषद की पहली आम बैठक बुधवार को हुई जिसमें कांग्रेस के सदस्यों ने उपजिला प्रमुख की कुर्सी जिला प्रमुख की कुर्सी के साथ नहीं लगाए जाने को लेकर हंगामा किया।

कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर उप जिला प्रमुख बने मोहन डागर ने इस बात पर आपत्ति जताई कि बैठक के लिए बने मंच पर उनकी कुर्सी जिला प्रमुख की कुर्सी के साथ नहीं लगाई गई है। बैठक व्यवस्था से नाराज उपजिला प्रमुख ने बैठक का बहिष्कार किया। उनके साथ बोर्ड में कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने भी बैठक का बहिष्कार करते हुए हंगामा किया।

जयपुर के जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा व जिला परिषद सीईओ पूजा कुमारी पार्थ की उपस्थिति में कांग्रेस व भाजपा के सदस्यों के बीच तीखी नोक झोंक हुई।

इसी हंगामे के बीच सड़क निर्माण से जुड़ा एक प्रस्ताव पारित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जयपुर के जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की बागी रमादेवी ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और अपनी प्रतिद्वंद्वी को एक मत से हराया था।

डागर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिला प्रमुख व जिला प्रशासन ने परंपराओं को तोड़ा है इसलिए मैंने विरोध किया।’’

वहीं जिला प्रमुख रमादेवी ने कांग्रेस के सदस्यों पर जानबूझकर हंगामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्य नहीं चाहते थे कि बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब