लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोल पूछा, किन-किन विभागों का पैसा डिफॉल्टर कंपनियों में लगा है

By भाषा | Updated: November 5, 2019 16:21 IST

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में आरोप लगाया,‘‘ एक खबर के अनुसार भाजपा सरकार बनने के बाद 24 मार्च 2017 को विद्युत निगम के कर्मियों का पैसा डिफॉल्टर कम्पनी डीएचएफएल में लगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित ईपीएफ घोटाला को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि किन-किन विभागों का पैसा डिफॉल्टर कंपनियों में लगा है।उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के कर्मचारियों की भविष्य निधि का करीब 2600 करोड़ रुपया संकट का सामना कर रही डीएचएफएल में निवेश किए जाने का खुलासा हुआ है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित ईपीएफ घोटाला को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि किन-किन विभागों का पैसा डिफॉल्टर कंपनियों में लगा है। उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के कर्मचारियों की भविष्य निधि का करीब 2600 करोड़ रुपया संकट का सामना कर रही डीएचएफएल में निवेश किए जाने का खुलासा हुआ है।

विपक्ष इस मामले में लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने डीएचएफएल में निवेश की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है।

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में आरोप लगाया,‘‘ एक खबर के अनुसार भाजपा सरकार बनने के बाद 24 मार्च 2017 को विद्युत निगम के कर्मियों का पैसा डिफॉल्टर कम्पनी डीएचएफएल में लगा।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘सवाल ये है कि भाजपा सरकार दो साल तक चुप क्यों बैठी रही ? कर्मचारियों को ये बताइए कि उनकी गाढ़ी कमाई कैसे मिलेगी ? और किन-किन विभागों का पैसा डिफॉल्टर कम्पनियों में लगा है? सारी चीजें अभी सामने लाइए। उन्होंने कहा कि जवाब तो देना ही होगा, मेहनत की गाढ़ी कमाई का सवाल है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए