क्या वह आपको गुंडा लगते हैं, क्या आपने कभी गुंडा देखा है, आप अपने तरीके सुधार लें नहीं तो मैं आपकी वर्दी उतार दूंगा, मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: September 25, 2019 04:39 PM2019-09-25T16:39:25+5:302019-09-25T16:39:25+5:30

Upendra Nath Verma, SP Buxar on Union Minister Ashwini Choubey threatening a police personnel during 'Janta Darbar': | क्या वह आपको गुंडा लगते हैं, क्या आपने कभी गुंडा देखा है, आप अपने तरीके सुधार लें नहीं तो मैं आपकी वर्दी उतार दूंगा, मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिसकर्मियों ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Highlightsपुलिस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री चौबे के खिलाफ धमकाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई।समाचार चैनलों में प्रसारित तस्वीरों में चौबे को रंजन पर गुस्सा जाहिर करते हुए देखा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ यहां उनके लोकसभा क्षेत्र में एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) ने शिकायत दर्ज कराई है।

बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौबे ने एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस भेजने पर सार्वजनिक तौर पर एसआई को धमकाया था। बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक के के सिंह के अनुसार, यहां नया भोजपुर चौकी के प्रभारी राजीव रंजन ने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

चौबे सोमवार को जनता दरबार लगा रहे थे, तभी एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण दुबे ने शिकायत की कि एसआई ने उसे ‘गुंडा नोटिस’ भेजा है। एसआई रंजन उस समय वहां मौजूद थे। गुंडा नोटिस सीआरपीसी की धारा 109 के तहत उन लोगों को भेजा जाता है जिनके नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज होते हैं। जब मामला केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह आपको गुंडा लगते हैं? क्या आपने कभी गुंडा देखा है? आप अपने तरीके सुधार लें नहीं तो मैं आपकी वर्दी उतार दूंगा।’’

समाचार चैनलों में प्रसारित तस्वीरों में चौबे को रंजन पर गुस्सा जाहिर करते हुए देखा जा सकता है। रंजन अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे। एसपी बक्सर उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ 'जनता दरबार' के दौरान पुलिस कर्मियों को धमकी दी। इस मामले को लेकर पुलिसकर्मियों ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Web Title: Upendra Nath Verma, SP Buxar on Union Minister Ashwini Choubey threatening a police personnel during 'Janta Darbar':

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे