लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना, कहा-पिछले दो साल में मेरी बात नहीं सुनी गई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2023 16:01 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दो साल में उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। उपेंद्र कुशवाहा मे कहा, 'मुख्यमंत्री की भी और मेरी भी संतान है। नीतीश कुमार भी अपने बेटे की कसम खाएं और हम भी कसम खाते हैं, कि वे सच बोल रहे हैं या हम।'

Open in App

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि पिछले दो साल के भीतर उन्होंने आज तक कभी फोन करके नहीं बुलाया। 

उन्होंने कहा कि इन दो साल में मेरी कोई बात नहीं सुनी गई। मुख्यमंत्री की भी और मेरी भी संतान है। नीतीश कुमार भी अपने बेटे की कसम खाएं और हम भी कसम खाते हैं, कि वे सच बोल रहे हैं या हम। कुशवाहा ने कहा कि मीडिया को हम बीच में नहीं लेकर आए हैं। मैंने मुख्यमंत्री से मिलकर सारी बातें बताई थी कि कैसै पार्टी कमजोर हुई है। हमको लगा मुख्यमंत्री एक्शन लेंगे, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। 

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल में मेरी बात नहीं सुनी गई। इसके बजाय मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तो भाजपा में जाना चाहते हैं क्या? मुख्यमंत्री के इस बयान से मुझे बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि राजद से डील को लेकर कोई बात नहीं कर रहा है। इसका जल्द खुलासा होना चाहिये। हम दिल की बात करने के लिए तैयार हैं। मेरी बात नहीं सुनी गई। दूसरे की बात पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। वहीं आरसीपी सिंह से मिलने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला हूं। पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। 

कुशवाहा ने कहा कि जब से हमारी पार्टी का विलय हुआ, तबसे जरूरत पड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने ही मुख्यमंत्री को फोन किया है। मुख्यमंत्री ने खुद से आज तक नहीं बुलाया। इस दो सालों में उन्होंने पांच मिनट भी बुलाकर बात नहीं की। इतना सब होने के बाद भी जिस दिन मुख्यमंत्री बोलेंगे। हम मिलने जाने को तैयार हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूती से खड़ी रहे। हमने इतना संघर्ष किया, पार्टी बनी। आज पार्टी बर्बाद हो रही है, इसका हमें दर्द है। 

नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत दी थी कि वो पार्टी के मंच पर बात करें। इस पर कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि पार्टी बैठक बुलाए। वे बैठक बुलाएंगे, तभी तो बात करेंगे। जब बैठक ही नहीं बुला रहे हैं तो किससे बात करें? जब भी बैठक होगी तो हम जाने को तैयार हैं। हमारी मांग है कि पार्टी के कार्यकारिणी अध्यक्ष अविलंब बैठक बुलाएं। राजद से हुई डील की बात पर चर्चा होगी। 

नीतीश कुमार के पार्टी में आए-गए वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि हम आए-गए वाले नेता नहीं है। मुख्यमंत्री के मंत्रीमंडल में ही कई ऐसे नेता हैं, जो दूसरी पार्टी से आए हैं। कितने लोगों ने कई बार पार्टी बदली है?

टॅग्स :बिहार समाचारउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब