लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने सुशील मोदी से पूछा, DNA वाली राजनीति पर प्रधानमंत्री सही थे या नीतीश जी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2018 19:32 IST

केन्द्रीय मंत्री ने एक और ट्वीट कर कहा है कि ‘राष्ट्रपिता एवं बिहार लेनिन को शहीद बनाने वाली मानसिकता को पोषण देने वाली आवाज लगती है, परन्तु शहीद जगदेव बाबू ने कहा था "पहली पीढी कुर्बान होगी और दूसरी राज करेगी। शहीद बनाने की धमकी देने वाले को पता होगा, उपेंद्र कुशवाहा दूसरी पीढ़ी का है।

Open in App

राजग से नाराज और अपने चलाचली की वेला में केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने अब बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में पूछा है कि वे ये बताएं ‘डीएनए’ वाली राजनीति पर प्रधानमंत्री सही थे या नीतीश जी। 

उन्होंने ट्वीट किया है कि तो लगे हाथ यह भी कह ही दीजिए कि डीएनए वाले मुद्दे पर नीतीश जी सही थे और प्रधानमंत्री जी गलत! उन्होंने इसी कडी में दूसरे ट्वीट में पूछा है। ‘यदि आपकी व्याख्या में नीतीश जी के कहने का अर्थ 'नीच' नहीं है, तब तो आपके अनुसार श्रीमती प्रियंका गांधी जी के बयान का अर्थ निकालते समय भी प्रधानमंत्री जी ही गलत थे? 

केन्द्रीय मंत्री ने एक और ट्वीट कर कहा है कि ‘राष्ट्रपिता एवं बिहार लेनिन को शहीद बनाने वाली मानसिकता को पोषण देने वाली आवाज लगती है, परन्तु शहीद जगदेव बाबू ने कहा था "पहली पीढी कुर्बान होगी और दूसरी राज करेगी। शहीद बनाने की धमकी देने वाले को पता होगा, उपेंद्र कुशवाहा दूसरी पीढ़ी का है।

उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की उस बात का जवाब दे रहे थे, जिसमें दो दिन पहले उन्होंने बिहार में जारी ‘नीच’ राजनीति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन किया था। सुशील मोदी ने ट्वीट किया था, ‘नीतीश कुमार ने कभी भी 'नीच' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, मैं उस कार्यक्रम में मौजूद था। कुछ नेता शहीद बनने की कोशिश कर रहे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।’

उपेन्द्र कुशवाहा ने इस मामले में जिस तरह से प्रधानमंत्री का नाम लिया है, इससे साफ है कि उन्होंने तय कर लिया है कि वे जल्दी ही एनडीए से निकल जाएंगे। हालांकि, अभी भी राजनीतिक हलकों में उनके फाइनल स्टेप का इंतजार किया जा रहा है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीराष्ट्रीय जनता दलनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos