लाइव न्यूज़ :

यूपीए-2 सरकार का वो अध्यादेश जो राहुल गांधी की बचा सकता था सदस्यता, लेकिन उसे खुद राहुल गांधी ने 'बेतुका' बताकर फाड़ दिया था

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2023 16:07 IST

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर कांग्रेस ने यह ऐलान कर दिया है कि वह राजनीतिक और कानूनी रूप से अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर, 2013 में यूपीए-2 सरकार एक अध्यादेश लेकर आई थीजिसमें कहा गया था कि कुछ शर्तों के तहत अदालत में दोषी पाए जाने के बाद भी सांसदों और विधायकों को अयोग्य क़रार नहीं दिया जा सकेगा'दागी सांसदों और विधायकों' पर लाए गए यूपीए सरकार के अध्यादेश को 'बेतुका' बताकर फाड़ दिया था

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब संसद के सदस्य नहीं रहे। शुक्रवार को उनकी लोकसभा सदस्यता को लोकसभा स्पीकर द्वारा रद्द कर दिया गया। मानहानि केस में सूरत की एक कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया। 

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केरल की लोकसभा सीट वायनाड से सांसद की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा, यानी जिस कोर्ट का फैसला आया उसी दिन से। अधिसूचना में कहा गया है कि राहुल गांधी को संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर कांग्रेस ने यह ऐलान कर दिया है कि वह राजनीतिक और कानूनी रूप से अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। इन सबके बीच यूपीए-2 सरकार के उस अध्यादेश के बारे में चर्चा हो रही है जिसको लेकर यह कहा जा रहा है कि वह अध्यादेश राहुल गांधी की सदस्यता को बचा सकता था। 

दरअसल, सितंबर, 2013 में मनमोहन सरकार एक अध्यादेश लेकर आई थी जिसमें कहा गया था कि कुछ शर्तों के तहत अदालत में दोषी पाए जाने के बाद भी सांसदों और विधायकों को अयोग्य क़रार नहीं दिया जा सकेगा। उस समय राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के सांसद होने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी थे। तब उन्होंने अपनी सरकार के इस अध्यादेश की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने 'दागी सांसदों और विधायकों' पर लाए गए यूपीए सरकार के अध्यादेश को 'बेतुका' बताया था।

साथ ही उन्होंने अध्यादेश को लेकर कहा था कि इसे फाड़कर फेंक देना चाहिए। उन्होंने इस अध्यादेश को फाड़ भी दिया था। अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा था, "इस देश में लोग अगर वास्तव में भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं तो हम ऐसे छोटे समझौते नहीं कर सकते हैं।" बता दें कि यूपीए-2 इस अध्यादेश को उस समय आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए लेकर आई थी।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?