लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ पथराव, दो गुटों में झड़प, मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2022 19:24 IST

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैंमामले में केस दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान पथराव होने की घटना सामने आई है। राजधानी में आशियाना के बांग्ला बाजार इलाके में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के सामने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह दोनों गुटों के बीच हंगामा हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने बाजार में आकर पथराव किया। दोनों गुटों के लोगों के हाथों में पत्थर थे। 

ज्वाइंट कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान, पहली यात्रा में शामिल लोगों के समूह ने पिछली कुछ प्रतिद्वंद्विता के कारण दूसरी यात्रा पर पथराव किया। कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यहां कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। भारी पुलिस बल तैनात है।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप