लाइव न्यूज़ :

यूपी के शामली में जीआरपी की गुंडागर्दी, न्यूज कवर कर रहे पत्रकार को पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 16:02 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पत्रकार का आरोप है कि उसे लॉकअप में बंद कर पीटा गया और एक पुलिसवाले ने उसके मुंह में पेशाब भी किया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में जीआरपी द्वारा एक पत्रकार को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी ने उतरने की न्यूज कवर करने गए पत्रकार से पहले पुलिसवालों ने मारपीट की और उसका कैमरा जमीन पर गिरा गिया।  समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पत्रकार का आरोप है कि उसे लॉकअप में बंद कर पीटा गया और एक पुलिसवाले ने उसके मुंह में पेशाब भी किया।

पत्रकार की पिटाई करने और उसे थाने के लाकअप में रखने के मामले में जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रकार को बुधवार सुबह लगभग सात बजे रिहा कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय के हवाले से बताया कि समाचार चैनल के पत्रकार अमित शर्मा से जुडी घटना में अधिकारियों ने कार्रवाई की है। शामली जीआरपी के एसएचओ राकेश कुमार और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रकरणों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिये गये पत्रकार को रिहा करने के आदेश दे दिये गये हैं।

कल देर रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पत्रकार को सादी वर्दी पहने जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर लगातार थप्पड और घूसे मारते देखा गया । उसके बाद पत्रकार को लाकअप में रखा गया। सहारनपुर के क्षेत्राधिकारी जीआरपी राम लखन मिश्र ने बताया कि पत्रकार शामली में एक मालगाडी के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद उस घटना को कवर करने गया था। उसी समय उसकी जीआरपी कर्मियों से कहासुनी हो गयी।

बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट किया कि हमें एक वीडियो देखने को मिला है, जिसमें एक पत्रकार को पीटा जा रहा है और लाकअप में रखा गया है। डीजीपी ओ पी सिंह ने शामली जीआरपी एसएचओ राकेश कुमार और कांस्टेबल संजय पवार को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिये हैं। नागरिकों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा दंड दिया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं