लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस में अब आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती? वायरल हुआ लेटर तो मचा हड़कंप, जानें सच

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2024 11:45 IST

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस ने वायरल पत्र को लेकर बयान दिया है।

Open in App

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस का एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे प्रदेश में हड़कंप मच गया। लेटर में यूपी पुलिस की ओर से होने का दावा किया गया जिसमें भर्तियों को लेकर अपडेट दी गई थी। इस पत्र के वायरल होते ही बवाल मचने के बाद आज पुलिस को अपना ये पत्र वापस लेना पड़ा।

दरअसल, यह पत्र मिनिस्टीरियल स्टाफ की आउटसोर्सिंग से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को देर रात स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह पत्र 'गलती से' जारी हो गया था और अब इसे वापस ले लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पत्र पर बयान देते हुए कहा, "चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पहले से ही चलन में है। गलती की वजह से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की जगह मिनिस्टीरियल स्टाफ के लिए जारी पत्र को रद्द कर दिया गया है। पुलिस विभाग और शासन स्तर पर ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है।" 

बयान में यह भी कहा गया है कि मिनिस्टीरियल स्टाफ के पदों को आउटसोर्स करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस पत्र के कारण मिनिस्टीरियल स्टाफ के रूप में नियुक्ति चाहने वालों ने हंगामा मचा दिया था।

अखिलेश यादव का यूपी पुलिस को लेकर बयान

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतने वाले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस की ओर से गलती से जारी लेटर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मैंने चुनाव के दौरान ही आगाह किया था कि सेना में अग्निवीर बनाने के बाद अगला नंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों का है। सेना को अग्निवीर बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अग्निवीर बनाने जा रही है भाजपा, उस दिन मेरी कहीं हुई बात सत्य हो गई है, उत्तर प्रदेश पुलिस में संविदा पर उपनिरक्षक लेखा के पदों को भरने की बात हो रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष