लाइव न्यूज़ :

यूपी: गोरखपुर होटल में पुलिस की देर रात छापेमारी में कारोबारी की मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित

By विशाल कुमार | Updated: September 29, 2021 09:43 IST

यूपी पुलिस ने दावा किया है कि मनीष कुमार गुप्ता की होटल के कमरे में गिरने के बाद मौत हो गई. हालांकि, पीड़ित की पत्नी ने गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसकर्मियों ने उनके पति के साथ दुर्व्यवहार किया और जब उसने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दावा किया है कि प्रदीप गुप्ता की होटल के कमरे में गिरने के बाद मौत हो गई.पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है.रामगढ़ताल थाने के थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपराधियों को ढूंढने का दावा करने वाली पुलिस मंगलवार तड़के होटल के एक कमरे में घुसी और कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना के कारण कानपुर के एक 38 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है. रामगढ़ताल थाने के थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस ने दावा किया है कि मनीष कुमार गुप्ता की होटल के कमरे में गिरने के बाद मौत हो गई.

हालांकि, पीड़ित की पत्नी ने गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसकर्मियों ने उनके पति के साथ दुर्व्यवहार किया और जब उसने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.

गोरखपुर के एसपी विपिन टाडा ने एक बयान में कहा कि अपराधियों की तलाशी के दौरान रामगढ़ताल थाने की पुलिस एक होटल में गई. एक कमरे में अलग-अलग शहरों के तीन संदिग्ध युवक ठहरे हुए थे. पुलिस टीम जब होटल मैनेजर के साथ वहां गई तो दहशत में कमरे में मौजूद एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया. इसके बाद हमारे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया. बीआरडी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम करेगा. तीनों लोग यहां क्यों थे, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी.

गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि मेरे पति किसी काम से गोरखपुर गए थे. उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ एक होटल में एक कमरा बुक किया, जो मेरे पति से व्यापार के सिलसिले में मिल रहे थे. बाद में उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पति को पुलिसकर्मियों ने बहुत बुरी तरह पीटा था.

मीनाक्षी ने आगे कहा कि मैंने भी उससे बात की और उन्होंने कहा कि उन्हें कॉल डिस्कनेक्ट करना है. वह दहशत की स्थिति में थे. फिर उन्होंने मेरे भतीजे को फोन किया और कहा कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है और रामगढ़ताल थाने ले जा रही है.

चार साल के बच्चे की मां मीनाक्षी ने कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल