UP: पहली बार पुलिस ने मोहर्रम पर जारी किए 740 लोगों को चिन्हित कर रेड कार्ड नोटिस 

By भाषा | Published: September 20, 2018 08:37 AM2018-09-20T08:37:47+5:302018-09-20T08:37:47+5:30

पुलिस ने बताया कि जिले में 11 पुलिस थाने है जहां लोगो को रेड कार्ड नोटिस जारी किये गये है, इसमें असमोली थाने में सबसे अधिक 430 लोगों को यह नोटिस जारी किया गया है।

up police gives red corner notice to 740 people on muharram in sambhal district | UP: पहली बार पुलिस ने मोहर्रम पर जारी किए 740 लोगों को चिन्हित कर रेड कार्ड नोटिस 

UP: पहली बार पुलिस ने मोहर्रम पर जारी किए 740 लोगों को चिन्हित कर रेड कार्ड नोटिस 

लखनऊ 20 सितंबरः मोहर्रम में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की पुलिस ने पहली बार 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किया है। पुलिस को इन लोगों से शांति भंग होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि हमने जिले के 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कॉर्ड नोटिस जारी किया है। रेड कार्ड नोटिस मोहर्रम पर पहली बार जारी किया गया है। यह वे लोग हैं जिनसे शांति भंग की आशंका है।

उन्होंने बताया कि जिले में 11 पुलिस थाने है जहां लोगो को रेड कार्ड नोटिस जारी किये गये है, इसमें असमोली थाने में सबसे अधिक 430 लोगों को यह नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद हयात नगर में 105 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें बहजोई, बनियाथेर, कुदफतेहगढ.,राजपुरा और गुन्नौर शामिल है। जबकि चंदौसी में 15 लोगो को यह नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 107/116 अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत 1727 लोगों के खिलाफ व 740 के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए है इन लोगो को जिले के सभी थानों के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।

मोहर्रम के अवसर पर यदि कोई भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाई करेगी इसी के चलते लोगो को चिन्हित कर उन पर दबाब बनाने के लिए पुलिस ने रेड कार्ड नोटिस जारी किए हैं।

Web Title: up police gives red corner notice to 740 people on muharram in sambhal district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे