लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर 3,423 लोगों से ठगी, हर उम्मीदवार से वसूले गए 1.55 लाख रुपये, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

By उस्मान | Updated: October 13, 2021 09:53 IST

काउंसलिंग के लिए सभी से 500- 500 रुपये वसूले गए। इसके बाद प्रत्येक अभ्यर्थी से 1,55,000 रुपये लेकर नियुक्ति पत्र दिए गए। 

Open in App
ठळक मुद्देकाउंसलिंग के लिए सभी से 500- 500 रुपये वसूले गएप्रत्येक अभ्यर्थी से 1,55,000 रुपये लेकर नियुक्ति पत्र दिए गएप्रवेश शुल्क के नाम पर सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग से 380 रुपये

नोएडा : आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर उत्तर प्रदेश के 3,423 युवक-युवतियों से खेल तथा योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। 

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जनपद मऊ निवासी श्वेता सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सेक्टर 63 में आयुष्मान भारत योग एवं प्रशिक्षण संस्थान है। 

इस एनजीओ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए दिसंबर 2019 में 2,276 और 2021 में 1,147 शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। शिकायत के मुताबिक अभ्यर्थियों से कहा गया कि उनकी तैनाती गृह जनपद में ही होगी। 

प्रवेश शुल्क के नाम पर सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग से 380 रुपये और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से 280 रुपये लिए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई और काउंसलिंग के लिए सभी से 500- 500 रुपये वसूले गए। इसके बाद प्रत्येक अभ्यर्थी से 1,55,000 रुपये लेकर नियुक्ति पत्र दिए गए। 

त्रिवेदी ने बताया कि जब अभ्यर्थियों ने स्कूलों में जाकर नियुक्ति-पत्र दिखाया तो पता चला कि यह फर्जी है। ठगी का पता चलने के बाद जब पैसे वापस मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। 

इस मामले में बनारस, बलिया, लखनऊ, कन्नौज, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित विभिन्न जनपद के रहने वाले लोग शिकार हुए हैं। घटना की शिकायत पर थाना फेस-3 पुलिस ने एनजीओ के चेयरमेन दामोदर कुमार शर्मा, न्यासी संजय चौधरी, संस्थापक विपुल, अध्यक्ष अब्बाशी और तकनीकी प्रमुख विनीत गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनौकरीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव