लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की कोशिश, दो गिरफ्तार, परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: April 19, 2020 15:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बांदा में लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से पुलिस दल पर हमले की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी चार नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के रहुनिया खुटला मुहल्ले में शनिवार को लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से पुलिस दल पर हमले की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि "शनिवार को एक पुलिस दल रहुनिया खुटला मुहल्ले में पिकेट ड्यूटी पर था।

वहां पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस दल पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जियाउल्ला (35) और राहतउल्ला (17) को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी चार नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।" वहीं, महिला शफीका खातून ने आरोप लगाया कि "उसने अपने नाबालिग देवर राहतउल्ला को परचून की दुकान सर्फ और शैम्पू खरीदने के लिए भेजा था, दुकान से वापस लौटते समय सिपाही महेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह ने उसे अकारण पीट दिया।

इसका विरोध करने पर कालवनगंज पुलिस चौकी के एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके शौहर अताउल्ला को भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया है।" गिरफ्तार जियाउल्ला की बीवी लफीका खातून ने पुलिस पर महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। हालांकि, नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने कहा कि "पुलिस ने घर में घुसकर किसी के साथ मारपीट नहीं की, लॉकडाउन का पालन कराने पर कुछ लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए थे, जिनमें से दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।"

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?