लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: आगरा में कोरोना संक्रमित बेटी को पिता ने घर में छुपाया, तो पुलिस ने पिता के खिलाफ दर्ज किया केस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 06:05 IST

आरोपी के खिलाफ 123 साल पुराने एपिडेमिक एक्ट की धारा 269 और 270 लगाई गई है. कोरोना वायरस को लेकर एपिडेमिक ऐक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में यह पहली कार्रवाई है.

Open in App
ठळक मुद्देइटली में हनीमून मनाकर बेंगलुरु लौटी आगरा की एक दुल्हन के पति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आइसोलेशन वार्ड से भागकर दिल्ली होते हुए वह अपने मायके आगरा में आकर छिप गई थी.महिला के पति ने उन पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उनके टेस्ट से पहले ही उनकी पत्नी आगरा चली गई थीं.

आगराकोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज को छुपाने और लगातार प्रशासन को गुमराह करने के अपराध में आगरा के एक रेलवे अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. आरोपी ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम को कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमित बेटी के घर में होने पर भी गुमराह किया था.

आरोपी के खिलाफ 123 साल पुराने एपिडेमिक एक्ट की धारा 269 और 270 लगाई गई है. कोरोना वायरस को लेकर एपिडेमिक ऐक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में यह पहली कार्रवाई है. इटली में हनीमून मनाकर बेंगलुरु लौटी आगरा की एक दुल्हन के पति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आइसोलेशन वार्ड से भागकर दिल्ली होते हुए वह अपने मायके आगरा में आकर छिप गई थी.

वहीं, महिला के पति ने उन पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उनके टेस्ट से पहले ही उनकी पत्नी आगरा चली गई थीं. उन्हें पता नहीं था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि महिला के पति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भी सेपरेशन वॉर्ड में रुकने के लिए कहा गया था लेकिन वह आगरा चली गईं. जब उनकी टीम आगरा पहुंची तो महिला के परिजन ने कहा कि वह दिल्ली के रास्ते बेंगलुरु चली गईं.

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशआगराइटलीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो