लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2529 नए मामले

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:29 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड—19 के कुल 35,803 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार कुल 21,003 मामले अभी उपचाराधीन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक 16,54,651 नमूनों की जांच की जा चुकी है।अब हर जिले में स्टैटिक बूथ बनाये जाएंगे, ताकि अगर किसी को खुद में कोई लक्षण नजर आये तो वह जांच करा सकें।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 36 और लोगों की मृत्यु के साथ ही राज्य में कोविड—19 से मरने वालों की तादाद बढ़कर 1298 हो गयी है। इस अवधि में राज्य में संक्रमण के 2529 नये मामले भी आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड—19 से 36 और लोगों की मौत हो गयी।

इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1298 हो गयी है। इस दौरान संक्रमण से कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गोरखपुर में चार, लखनऊ, मेरठ, बरेली, बलिया, फिरोजाबाद, उन्नाव और बलरामपुर में दो-दो मरीजों की मौत हो गई।

साथ ही झांसी, मुरादाबाद, बाराबंकी, गाजीपुर, इटावा, सिद्धार्थनगर, अमेठी और कानपुर देहात में कोविड-19 संक्रमित एक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड—19 के 2529 नये मरीज सामने आए हैं। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 307 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा झांसी में 185, कानपुर नगर में 182, गोरखपुर में 126 और गाजियाबाद में 115 नए मरीजों का पता लगा है।

राज्य में अब तक कोविड—19 के कुल 35,803 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार कुल 21,003 मामले अभी उपचाराधीन हैं। प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 54,897 नमूनों की जांच की गयी। यह एक दिन में प्रदेश में जांचे गये नमूनों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हमारी कोशिश है कि टेस्टिंग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। प्रदेश में अब तक 16,54,651 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब हर जिले में स्टैटिक बूथ बनाये जाएंगे, ताकि अगर किसी को खुद में कोई लक्षण नजर आये तो वह अपनी इच्छानुसार जाकर जांच करा सकें।

अगर वह लक्षणात्मक होंगे तो एंटीजन से, या फिर उनका सैंपल लेकर उनकी जांच आरटीपीसीआर से कराई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा संक्रमित लोगों की पहचान कर ली जाए और उनके इलाज की व्यवस्था जल्द से जल्द शुरू हो ताकि वह उपचारित होकर जल्द ही अपने घर लौट सकें। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया