लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: जवाहर पंडित हत्याकांड मामले में करवरिया बंधु दोषी करार, पत्नी ने कहा- तेईस साल बाद हमें न्याय मिला है...

By भाषा | Updated: October 31, 2019 19:19 IST

जवाहर पंडित की पत्नी और पूर्व विधायक विजमा यादव ने कहा, "तेईस साल बाद हमें न्याय मिला है.. अदालत से हमें आगे भी (4 नवंबर को) न्याय की उम्मीद है।"

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर पंडित के भाई सुलाकी यादव इस मामले में गवाह थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 13 अगस्त, 1996 को जवाहर पंडित के साथ ही उनके ड्राइवर गुलाब और कमल कुमार दीक्षित नाम के राहगीर की मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश, प्रयागराज: सपा के विधायक रहे जवाहर पंडित की हत्या के मामले में जिला अदालत ने पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया और उनके रिश्तेदार रामचंद्र त्रिपाठी को बृहस्पतिवार को दोषी करार दिया।

जवाहर पंडित की पत्नी और पूर्व विधायक विजमा यादव ने कहा, "तेईस साल बाद हमें न्याय मिला है.. अदालत से हमें आगे भी (4 नवंबर को) न्याय की उम्मीद है।"

पीड़िता विजमा यादव के वकील लल्लन यादव ने पीटीआई भाषा को बताया कि विशेष अदालत (गैंगस्टर एक्ट) के अपर जिला जज-5 बद्री विशाल पांडेय ने जवाहर पंडित हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को दोषी करार दिया है।

अदालत 4 नवंबर को सजा सुनाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 18 गवाह पेश किए गए जिसमें जवाहर पंडित के साले रामलोचन और घटना के चश्मदीद गवाह राजेंद्र कुमार शामिल हैं।

जवाहर पंडित के भाई सुलाकी यादव इस मामले में गवाह थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यादव ने बताया कि 13 अगस्त, 1996 को इस घटना में जवाहर पंडित के साथ ही उनके ड्राइवर गुलाब और कमल कुमार दीक्षित नाम के राहगीर की मौत हो गई थी।

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित काफी हाउस के पास सपा विधायक जवाहर पंडित पर हमला किया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों