लाइव न्यूज़ :

मिड-डे मील में रोटी-नमक परोसे जाने वाले मामले में पत्रकार को मिली क्लीन चिट, वीडियो वायरल होने के बाद सरकार पर उठे थे सवाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 19, 2019 12:31 IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में जयसवाल सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला जमालपुर ब्लाक के सियूर प्राथमिक विद्यालय का था। 

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार पवन जायसवाल को जिला पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया था कि मिर्जापुर के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में बच्चों को नमक के साथ रोटी परोसी गई थी। 

सरकार पर उठे थे सवाल मिर्जापुर के एक स्कूल में मिड-डे मील योजना के तहत रोटी और नमक परोसने वाले सरकारी प्राथमिक स्कूल में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आपराधिक साजिश रचने के आरोपी पत्रकार पवन जायसवाल को जिला पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया था कि मिर्जापुर के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में बच्चों को नमक के साथ रोटी परोसी गई थी। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जापुर के एसपी धर्म वीर सिंह ने कहा है कि हमने जायसवाल को क्लीन चिट दे दी है, जबकि मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। हमारी जांच के दौरान पाया गया है कि पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

इसी साल सितंबर में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में जयसवाल सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला जमालपुर ब्लाक के सियूर प्राथमिक विद्यालय का था। 

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के दस दिन बाद, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रेम शंकर राय द्वारा जायसवाल और राजपाल पाल के खिलाफ अहरौरा पुलिस स्टेशन में आपराधिक साजिश के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने तब कहा था कि इस वीडियो को बनाने के लिए जायसवाल को बुलाया गया था और पूरी साजिश मिर्जापुर प्रधान ने बनाई थी।

इस मामले में संज्ञान लेते हुये राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। वहीं, वायरल वीडियो में देखा गया था कि एक महिला बच्चों को रोटी दे रही थी, जबकि दूसरी महिला नमक बांट रही थी। अधिकारियों ने मामले को संभालते हुए दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित