लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार सुनिश्चित करेगी 'यूपीपीसीएल कर्मचारियों के DHFL में निवेश किए गए '2600 करोड़' रुपये PF की वापसी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 13:37 IST

UPPCL employees: उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि वह डीएचएफएल में निवेश किए गए यूपीपीसीएल कर्मचारियों के पीएफ की वापसी सुनिश्चित करेगी

Open in App
ठळक मुद्देडीएचएफएल में यूपीपीसीएल कर्मचारियों का 2600 करोड़ पीएफ का निवेश किया गया थायूपी सरकार ने कहा कि डीएचएफएल के पैसा न लौटाने पर वह सुनिश्चित करेगी पैसे की वापसी

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) के कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि वह घोटालों से त्रस्त दीवान हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड (DHFL) में निवेश किए गए उनके प्रोविडेंट फंड (पीएफ) के पैसे को वापस लौटाना सुनिश्चित करेगी। 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'अगर डीएचएफल से पैसे लौटाने में कोई समस्या होती है, तो उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन समय पर भुगतान सुनिषश्चित करने के लिए लिए पैसे देगी।' 

यूपी सरकार ने कहा, 'वह लौटाएगी यूपीपीसीएल कर्मचारियों के पीएफ का पैसा'

इस अधिसूचना के मुताबिक, 'अगर यूपीपीसीएल पैसे का भुगतान नहीं कर पाती है, तो राज्य सरकार निगम को आवश्यक धन ब्याज मुक्त देगी, जिससे कर्मचारियों का पीएफ समय पर लौटाया जा सके।'

इस अधिसूचना के मुताबिक, 'उत्तर प्रदेश बिजली क्षेत्र कर्मचारियों के ट्रस्ट और यूपीपीसीएल केंद्रीय भविष्य निधि ट्रस्ट द्वारा डीएचएफल में निवेश किए गए पैसे की समय पर वापसी को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे, और इस पैसे के मिलने पर नियमों के हिसाब से इसके निवेश का फैसला किया जाएगा।'  

घोटालों से त्रस्त हाउसिंग फाइनैंस कंपनी डीएचएफएल में उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के कर्मचारियों के पीएफ के कथित निवेश को लेकर अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की जांच के लिए यूपीपीसीएल के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एपी मिश्रा के आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है।

उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, डीएचएफल में यूपीपीसीएल कर्मचारियों के पीएफ के करीब 2600 करोड़ रुपये निवेश किए गए थे। 

 

टॅग्स :दीवान हाउजिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी