लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए CRPF जवान के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देगी यूपी सरकार

By सुमित राय | Updated: May 6, 2020 16:36 IST

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले अश्वनी कुमार यादव सोमवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को कुल मिलाकर 50 लाख की धनराशि देने का फैसला किया है।शहीद के परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है।गांव की एक सड़क शहीद के नाम पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान अश्वनी कुमार यादव को नमन किया गया। यूपी सरकार ने शहीद के परिवार को कुल मिलाकर 50 लाख की धनराशि और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इसके अलावा गांव की एक सड़क उनके नाम पर करने का भी निर्देश दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया, "हंदवाड़ा में शहीद हुए जनपद गाजीपुर के नोनहरा थाना के बभनौली गांव के सीआरपीएफ जवान अश्वनी कुमार यादव को नमन किया गया। उनके परिवार को धनराशि, एक सदस्य को नौकरी और गांव की एक सड़क उनके नाम पर करने के निर्देश दिए गए हैं।"

उन्होंने बताया, "सेना और अर्द्ध सैनिक बलों की शहादत के प्रति नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को कुल मिलाकर 50 लाख की धनराशि देने और शहीद के परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है।"

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके में सोमवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। गाजीपुर के अश्वनी कुमार यादव हमले में शहीद हुए थे। अश्विनी कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और साल 2005 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथजम्मू कश्मीरआतंकी हमलागाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब