लाइव न्यूज़ :

UP: FPO ने जैविक फसलों से कुपोषित बच्चों के लिए तैयार की फूड किट, 3 महीने में 1700 अति कुपोषित बच्चे हुए पूरे स्वस्थ, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 13, 2022 16:33 IST

UP: FPO ने जैविक फसलों से कुपोषित बच्चों के लिए तैयार की फूड किट, 3 महीने में 1700 अति कुपोषित बच्चे हुए पूरे स्वस्थ, जानें पूरा मामला

Open in App
ठळक मुद्देकिसान एफपीओ ने एक किट तैयार किया है जिससे बच्चों का कुपोषण दूर हो रहा है। रामपुर के डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि इस किट के जरिए 1700 बच्चों को अब तक स्वस्थ किया जा चुका है। इसे बाजारों में भी उतारनी की बात कही जा रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर में कुपोषित बच्चों के लिए एक फूड किट तैयार की गई थी जिसके इस्तेमाल के बाद पिछले तीन महीने 1700 अति कुपोषित बच्चे स्वस्थ हुए है। इस बारे में रामपुर के डीपीओ राजेश कुमार ने जानकारी दी है। इस फुड किट को किसान एफपीओ द्वारा तैयार किया गया था जिसको जैविक फसलों से बनाया गया है। 

दैनिक भास्कर की एक खबर के अनुसार, इस किट के जरिए कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को देखते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने भी इसी सराहना की है। यही नहीं उन्होंने इस किट के बारे में पूरी जानकारी ली और इसे बाजारों में भी उपलब्ध कराने की बात कही है। 

क्या खूबी है इस किट की

खबर के मुताबिक, इस किट को बिस्किट, मीठा आहार, दलिया, शहद, मशरूम कॉर्न सूप और ऑर्गेनिक गुड़ देकर तैयार किया गया है। यह देखने में लड्डू की तरह ही होता है जिसको इन जैविक फसलों से तैयार किया जाता है। इस किट में आंवला, त्रिफला और जीरा का जूस भी शामिल होता है। 

जानकारी के अनुसार, इस पर बोलते हुए शहर के पुराना गंज इलाके की आंगनबाड़ी आरती गुप्ता ने बताया कि इस किट को बच्चों को अलग-अलग मात्रा में दी जाती है और जिनको यह दी जाती है उनके स्वास्थ में सुधार भी होता है। इस किट को कैसे इस्तेमाल करना, यह भी किट के डब्बे पर लिखा लगा है। 

डीपीओ ने किट को लेकर क्या कहा 

इस फुड वाले किट पर बोलते हुए रामपुर के डीपीओ राजेश कुमार ने कहा, "पहले चरण में हमने 24 बच्चों पर जैविक प्रोडक्ट का प्रयोग किया। इसका परिणाम सकारात्मक आया। 3 महीने में इनके सेवन से 1700 अति कुपोषित बच्चे स्वस्थ हुए हैं।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरामपुरभोजनलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी