लाइव न्यूज़ :

यूपी के आजमगढ़ में दुकानों को रौंदता हुए घर से टकराया ट्रक, चार लोगों की मौत, 5 जख्मी

By भाषा | Updated: July 21, 2019 05:24 IST

आजमगढ़ जिले के जहानगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक बेकाबू ट्रक के कई दुकानों को ध्वस्त करते हुए एक मकान से जा टकरायी जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

Open in App

आजमगढ़ जिले के जहानगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक बेकाबू ट्रक के कई दुकानों को ध्वस्त करते हुए एक मकान से जा टकरायी जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के इटौरा-चक्रपानपुर मार्ग पर स्थित टिल्लूगंज बाजार में एक अनियंत्रित ट्रक कई दुकानों को ध्वस्त करता हुआ मकान से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में रीना, सोहनी, सुराती चौहार और बुलबुल की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से कई की हालत नाजुक है, लिहाजा मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में धुत होकर ट्रक चला रहा था जिससे यह भीषण दुघर्टना हुई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआजमगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष