लाइव न्यूज़ :

यूपी: सिरिंज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य में जुटे दमकलकर्मी

By भाषा | Updated: October 29, 2018 00:19 IST

उत्तर प्रदेश में नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित सिरिंज बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार की रात भयंकर आग लग गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश में नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित सिरिंज बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार की रात भयंकर आग लग गई। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक कंपनी की प्लास्टिक सिरिंज बनाने की फैक्ट्री है।

उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री में रात करीब साढ़े आठ बजे भयंकर आग लग गई।  दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है। 

इससे पहले  आज युमना एक्सप्रेस वे पर गैस के एक टैंकर में आग लग गई थी। इस आग के लगने से एक भीषण हादसा हो गया। आग की चपेट में आगरा से नोएडा जा रही एक कार भी आ गई थी। इस हादसे की चपेट में तीन लोग भी आ गए हैं। ये  तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।

टॅग्स :भीषण आगनॉएडाअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों