लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः ड्यूटी पर अधिकारी ने की बदमाशी, 40 मिनट तक बंद रखा EVM का मुख्य बटन, सपा के आरोपों पर बोले यूपी के मंत्री

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 09:06 IST

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि वाराणसी जिले की रोहनिया विधानसभा 387 के बूथ संख्या 151 पर ईवीएम खराब हो गया है, जिससे मतदान बाधित हो गया है। सपा के इन आरोपों पर यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां ड्यूटी पर जो अधिकारी है उसने जानबूझकर बदमाशी की।

Open in App
ठळक मुद्दे वाराणसी समेत यूपी के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैंमतदान शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी ने कई जगहों पर EVM खराब होने की शिकायत कीसपा के आरोपों पर यूपी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां ड्यूटी पर जो अधिकारी है उसने जानबूझकर बदमाशी की

वाराणसीः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।  सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान हो रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने कई जगहों पर ईवीएम के खराब होने की बात कही। 

कई जगहों पर EVM खराबः समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि वाराणसी जिले की रोहनिया विधानसभा 387 के बूथ संख्या 151 पर ईवीएम खराब हो गया है, जिससे मतदान बाधित हो गया है। वहीं गाजीपुर जिले की गाजीपुर विधानसभा 375 के बूथ संख्या 349 और मऊ जिले की 353 मधुबन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 54 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हो हुए।

40 मिनट तक मशीन का मुख्य बटन ऑफ कर रखा था

सपा के इन आरोपों पर यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां ड्यूटी पर जो अधिकारी है उसने जानबूझकर बदमाशी की। विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि कोई खराबी नहीं है, 40 मिनट से मशीन का मुख्य बटन ऑफ कर रखा था। ये जांच का विषय है। वाराणसी में वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा है कि चुनाव का समय 40 मिनट बढ़ा दिया जाएगा। 

समाजवादी पार्टी को ओवर कॉन्फिडेंस है, ओवर कॉन्फिडेंस धोखा देता है

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविन्द्र जायसवाल परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। उन्होंने यहां यह भी कहा कि योगी, मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे प्रदेश में जनता चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी को ओवर कॉन्फिडेंस है। ओवर कॉन्फिडेंस धोखा देता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPवाराणसीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष