लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022 Phase 7: सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 46 फीसदी हुआ मतदान, सबसे ज्यादा इस जिले में हुई वोटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 16:18 IST

आखिरी चरण की वोटिंग के तहत दोपहर 3 बजे तक 46.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। यूपी चुनाव के अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचंदौली में सबसे ज्यादा, तो वाराणसी में सबसे कम हुआ मतदानदोपहर 1 बजे तक अंतिम चरण में 35.51 फीसदी मतदान हुआ

UP Elections 2022 Phase 7:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के आंकडों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 46.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। यूपी चुनाव के अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 613 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 75 महिला प्रत्याशी है। अंतिम चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र जिले में वोटिंग प्रकिया जारी है। इससे पहले यहां दोपहर 1 बजे तक अंतिम चरण में 35.51 फीसदी मतदान हुआ था। 

चंदौली में सबसे ज्यादा, तो वाराणसी में सबसे कम हुआ मतदान

आखिरी चरण के मतदान के तहत चंदौली में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। यहां दोपहर तीन बजे तक 50.79 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम वोटिंग वाराणसी में हुई। यहां अब तक 43.76 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी प्रकार आजमगढ़ में 45.28 प्रतिशत, भदोही में 47.49 प्रतिशत, गाजीपुर में 46.28 प्रतिशत, जौनपुर में 47.14 प्रतिशत, मऊ में 46.88 प्रतिशत, मिर्जापुर में 44.64 प्रतिशत, सोनभद्र में 49.48 प्रतिशत वोटिंग तीन बजे तक दर्ज की गई है।

शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग प्रक्रिया

अतिम चरण के लिए सोमवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। यह वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 54 सीटों में से बीजेपी को और उसके सहयोगी दलों को 36 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी को 29, अपना दल (एस) को 4, सुभासपा को 3 सीटें मिली थीं। सपा के खाते में 11 सीटें और बसपा ने 6 सीटों में जीत हासिल की थी। जबकि निषाद पार्टी के खाते में एक सीट आई थी। कांग्रेस यहां खाता भी नहीं खोल सकी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह