लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: क्या यूपी चुनाव में है भाजपा-सपा में टक्कर और बाकी पार्टियां हैं बेअसर?

By शीलेष शर्मा | Updated: February 20, 2022 20:07 IST

अधिकांश विश्लेषकों का मानना है की प्रदेश में पूरा चुनाव सपा और भाजपा पर आ कर अटक गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्लेषकों का मानना है यूपी में भाजपा और समाजवादी पार्टी में है टक्करकांग्रेस के सामने अमेठी-रायबरेली में गांधी परिवार की साख बचाने की चुनौती

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच हो रहे कड़े मुकाबले में कांग्रेस, बसपा और असुद्दीन ओवैसी की पार्टी खोई हुई नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषक और टीवी चैनलों पर इन दलों की न तो कोई चर्चा है और न ही इनको चुनावी समर में देख रहे हैं। अधिकांश विश्लेषकों का मानना है की प्रदेश में पूरा चुनाव सपा और भाजपा पर आ कर अटक गया है। लेकिन कांग्रेस इस तर्क को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला का दावा कि कांग्रेस उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की साख को बचाने के लिए जहाँ ऐंढ़ी चोटी का जोर लगा दिया है वहीं उनकी चिंता अमेठी और रायबरेली में गांधी परिवार की साख को बचाने में भी बनी हुई है। 

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव हार जाने के बाद से रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस का जनाधार कमजोर हुआ है। अब इसी जनाधार को मज़बूत करने के लिए पिछले दो दिनों से प्रियंका ने अमेठी रायबरेली में डेरा डाल रखा है। 

कांग्रेस के आंतरिक सूत्र बताते हैं कि पार्टी को 2017 की तुलना में काफी अधिकल सीटें प्राप्त होंगी। इसके साथ ही मतों का जो प्रतिशत 6. 25 फीसदी था जिसके आधार पर 54,16,540 मत कांग्रेस को मिले थे। इस बार कांग्रेस अपने वोट प्रतिशत में बड़ी उछाल ला कर यह साबित कर देगी कि उसका जनाधार काफी मज़बूत हुआ है जिसका श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है। 

बसपा प्रदेश की चुनिंदा सीटों पर अपना दांव लगा रही है जिनके जीतने की उम्मीद पार्टी के नेता मायावती को है हालाँकि वे सत्ता में वापसी का दावा कर रही हैं। ओवैसी की पार्टी बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में कामयाब होती नहीं दिख रही है और वह महज वोट कटुआ पार्टी साबित हो सकती है जिसका नुकसान सपा, कांग्रेस और बसपा को होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos