UP Election Results 2022: सिराथू सीट से Dy CM केशव मौर्या 900 वोटों से आगे, सपा की पल्लवी पटेल पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 10:50 AM2022-03-10T10:50:19+5:302022-03-10T10:51:34+5:30

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सिराथू से भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुरुआथ में पीछे रहने के बाद 870 से अधिक वोट से आगे हैं। उन्हें 3292 वोट मिले। वहीं, समाजवादी पार्टी की डॉ. पल्लवी पटेल दूसरे स्थान पर हैं जहां उन्हें 2432 वोट मिले हैं।

up election results 2022 sirathu seath kp maurya leading sp pallavi patel trailing | UP Election Results 2022: सिराथू सीट से Dy CM केशव मौर्या 900 वोटों से आगे, सपा की पल्लवी पटेल पीछे

UP Election Results 2022: सिराथू सीट से Dy CM केशव मौर्या 900 वोटों से आगे, सपा की पल्लवी पटेल पीछे

Highlightsसमाजवादी पार्टी की डॉ. पल्लवी पटेल दूसरे स्थान पर हैं जहां उन्हें 2432 वोट मिले हैं।केशव प्रसाद मौर्य शुरुआथ में पीछे रहने के बाद 870 से अधिक वोट से आगे हैं। उन्हें 3292 वोट मिले।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में जहां भाजपा को बहुमत मिल गया है तो वहीं कौशांबी जिले  की हाई प्रोफाइल सीट सिराथू पर पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सिराथू से भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुरुआथ में पीछे रहने के बाद 870 से अधिक वोट से आगे हैं। उन्हें 3292 वोट मिले।

वहीं, समाजवादी पार्टी की डॉ. पल्लवी पटेल दूसरे स्थान पर हैं जहां उन्हें 2432 वोट मिले हैं।

शुरूआत में पोस्टल बैलट के बाद अब ईवीएम की गिनती जारी है। करीब 3 घंटे की मतगणना हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

Web Title: up election results 2022 sirathu seath kp maurya leading sp pallavi patel trailing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे